सिवनी मालवा

कुसुम महाविद्यालय में मशरूम उत्पादन पर ऐड ऑन कोर्स प्रारंभ

सिवनी मालवा। शासकीय कुसुम स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी मालवा में दिनांक 28 दिसंबर 2023 को मशरूम उत्पादन पर ऐड ऑन कोर्स प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुसुम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार रघुवंशी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने छात्र-छात्राओं को मशरूम के लाभों एवं उसकी उपयोगिता के बारे मे बताया।

इसके पश्चात गणित विभाग के विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. ए के यादव ने छात्र-छात्राओं को मशरूम उत्पादन से रोजगार प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त मशरूम उत्पादन के प्रशिक्षक श्री राजेश कुमार पटेल ने छात्र-छात्राओं के साथ मशरूम उत्पादन पर अपने अनुभव साझा किये।

कार्यक्रम का संचालन मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण के संयोजक श्री प्रशांत चौरसिया एवं आभार प्रदर्शन श्री नवनीत सोनारे के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में डॉ. योगेश खंडेलवाल, डॉ अनुराग पाठक श्री रोहित मालवीय छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!