प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत विशेष शिविर का आयोजन

सिवनी मालवा। नगर पालिका सिवनी मालवा के द्वारा स्थान नगरपालिका कार्यालय पार्किंग स्तंभ चौक सिवनी मालवा में दिनांक 16 दिसंबर 2022 समय 11:00 बजे से प्रधानमंत्री आवास योजना बीएससी घटक 2.5 लाख के लिए स्वीकृति की प्रत्याशा में विशेष शिविर का आयोजन किया गया शिविर में सभी 15 वार्डों के अलग-अलग काउंटर लगाए गए हैं ताकि हितग्राही अपने वार्ड अनुसार आवेदन प्रस्तुत कर सकें साथ ही शिविर उक्त स्थान पर 17 दिसंबर 2022 को भी आयोजित किया जावेगा जिसमें नपा अध्यक्ष रितेश जैन,उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेंद्र गौर, मुख्य लिपिक संजय गोयल, उपयंत्री चंद्रकांत कवर,पार्षद अखिलेश खेमचंद चौकसे,सरिता प्रदीप अग्रवाल, प्रशांत यादव गीताबाई तुलसीराम कुशवाह, अनुराधा दीपक दीक्षित,दुर्गेश उइके,सुनीता सूर्यवंशी,किरण शिव राठौर,दीपक वाथव, योजना प्रभारी शिवम गुप्ता, राहुल सिंह सभी वार्ड के वार्ड प्रभारी उपस्थित रहे नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री की मंशा अनुसार हर व्यक्ति का अपना पक्का मकान हो इसको लेकर नगर पालिका द्वारा कार्य किया जा रहा है साथ ही एक नई पहल करते हुए दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 16 एवं 17 दिसंबर को शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रथम प्राथमिकता उन परिवारों को दी जा रही है जिन्हें अभी तक पक्का मकान स्वीकृत नहीं हुआ है हम शहर के सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि वह दो दिवसीय प्रधानमंत्री आवास योजना शिविर में आकर योजना का लाभ अवश्य लेवे
शिविर में आवेदकों को आवश्यक दस्तावेज जैसे शपथ पत्र,परिवार के राशन कार्ड ,परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड, परिवार के परिचय पत्र ,मकान टैक्स रसीद,भूमि स्वामी संबंधी दस्तावेज,आय प्रमाण पत्र,आवास योजना के फॉर्म एवं फाइल हितग्राही के कच्चा मकान प्लाट के वर्तमान स्थिति में जो फोटो,हितग्राही की दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं परिवार सदस्यों की एक-एक फोटो बैंक पासबुक की छायाप्रति साथ ही समस्त दस्तावेजों के साथ ही फाइल जमा की जावेगी संपूर्ण कार्यवाही स्थल जांच होने के बाद उसी स्वीकृति हेतु शासन को प्रेषित की जावेगी स्वीकृति प्राप्त होने के बाद कार्यवाही की जावेगी दस्तावेज गलत या अपूर्ण होने पर निरस्त होने पर संपूर्ण जवाबदारी हितग्राही की रहेगी



