सिवनी मालवा

देर रात पुलिस थाने पहुंची नपा सीएमओ, बोली मेरी निजता का हनन हुआ है दर्ज कराउंगी एफआईआर

सिवनी मालवा नगर पालिका सीएमओ शीतल भलावी गुरूवार देर रात पुलिस थाने नपा कर्मचारी उमाशंकर वैष्णव पर एफआईआर दर्ज कराने पहुंची। सीएमओ का आरोप था की कर्मचारी के द्वारा मेरी निजता का हनन किया गया है। उसने मेरे बेडरूम में मेरी अनुपस्थिति में विडियो बनाये हैं। हालाँकि पुलिस ने पूरे मामले में सीएमओ से शिकायती आवेदन ले मामले की जांच करने का आश्वासन दिया है।

सीएमओ शीतल भलावी ने बताया की उक्त कर्मचारी मेरे घर पेड़ पौधों में पानी देने का काम करता था। मेरी अनुपस्थिति में वो मेरे बेडरूम में चला गया और मेरी अलमारी में रखे कपड़े निकाल कर्मचारी ने विडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। जिसका पता मुझे बाद में चला और मैंने उसे नोटिस जारी किया था। उसने नोकरी छोड़ने की बात भी मुझसे नहीं की ये भी मुझे दूसरों से पता चला। जिसके बाद मै सिवनी मालवा थाने कर्मचारी पर एफआईआर दर्ज कराने आई हूँ।

वही थाना प्रभारी सज्जन सिंह मुकाती ने बताया की नगर पालिका सीएमओ नगर पालिका के कई कर्मचारियों को लेकर रात लगभग 10 बजे थाने आई थी। उन्होंने एक शिकायती आवेदन दिया है जिसमे बताया गया है की नगर पालिका के एक कर्मचारी उमाशंकर वैष्णव ने उनके बेडरूम में बिना अनुमति घुस विडियो बनाकर वायरल किया है। जिसकी जांच की जायेगी।

आपको बता दें की गुरूवार को नगर पालिका के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी उमाशंकर वैष्णव ने नपा सीएमओ पर कई आरोप लगा नोकरी छोड़ दी थी। जब मामला बढ़ गया सर्व ब्राह्मण समाज के लोगों ने सीएमओ पर कार्यवाही किये जाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। तब देर रात सीएमओ शीतल भलावी ने थाने पहुँच आवेदन दिया।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!