सिवनी मालवा

किसानों ने सौंपा ज्ञापन: कहा, जिन किसानों केसीसी ऋण नहीं है उन्हें अतिरिक्त मुआवजा दिलाया जाए

सिवनी मालवा में बुधवार को क्षेत्र के करीब एक दर्जन से अधिक ग्रामों के किसानों ने तहसील कार्यालय आकर ज्ञापन सौंपा। जिसमे ओलावृष्टि से हुई नुकसानी में दिए जाने वाले मुआवजा के लिए तुरंत सर्वे कराकर तुरंत ही मुआवजा राशि वितरण करने की मांग की। किसान अपने अपने हाथों में ओलावृष्टि से नष्ट हुए गेहूं और चने के पौधे लेकर आए थे।

तहसील के ग्राम बी जमानी, खारीखेड़ा, ढांडीवाड़ा, महुआढाना, मानकपुर, बैगनियां, पीपलठोन, सूकलढ़ाना, बैजनुपर, सूरजपुर सहित करीब 10 गांव के 200 से अधिक ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पहुँच कर कलेक्टर और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार नितिन राय को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि तेज आंधी तूफान सहित ओलावृष्टि होने से हमारे सभी किसानों की फसल गेहूं, चना, मक्का, सरसों आदि फसलें पूरी तरह नष्ट हो चुकी है। जिनकी कटाई के बाद उपजी निकालने की कोई संभावना नहीं है। फसल पूरी तरह पक चुकी थी और फसल में किसानों ने अपने-अपने जमा पूंजी की राशि लगा चुके थे अब किसानों के पास कटाई और खेत साफ करने का भी पैसा नहीं है।

ज्ञापन देने आए किसानों के साथ जनपद सदस्य राम रघुवंशी, रवि गुप्ता, संतोष राठौड़, गुलाब सिंह, राजेंद्र सिंह रघुवंशी, उदल सेठ, सुरेश रघुवंशी, राधेश्याम धनगर, अरुण यादव, रोहित रघुवंशी, भारत वर्मा, रामचंद्र रघुवंशी, जुगल किशोर रघुवंशी सहित अनेक किसान मैं मांग की है कि किसानों का केसीसी ऋण माफ किया जाए, बिजली बिल माफ किए जाएं, साथ ही बिजली अधिकारियों के द्वारा किसानों को जो नोटिस दिया जा रहा है वसूली के संबंध में वह तुरंत वापस लिए जाएं। जिन किसानों के केसीसी हैं उन्हें मुआवजा के साथ बीमा राशि भी दिलाई जाए।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!