सिवनी मालवा
जनअभियान परिषद द्वारा नवांकुर संस्था और ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की बैठक संपंन

सिवनी मालवा। जन आभियान परिषद विकास खंड सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम में नवांकुर संस्था, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति गाजनपुर सेक्टर क्रमांक 04 मालापाट, ग्राम पंचायत खल के पंचायत भवन में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉक समन्वयक हरिदास दायमा का मार्गदर्शन मिला। नवांकुर संस्था अध्यक्ष सुनील कुमार सिंगोरिया, परामर्शदाता नर्मदा प्रसाद यदुवंशी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खल के अध्यक्ष कमल रघुवंशी, ग्राम से मुख्य अतिथि सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निशा देवड़ा, बीएसडब्ल्यू छात्रा काजल रघुवंशी तथा समस्त ग्राम वासी उपस्थिति रहे। बसंत पंचमी पर्व पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की साथ ही ग्राम वासियों से शासन की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की। बैठक में उपस्थित सभी लोगों को हृदय से धन्यवाद जिनके समर्थन मार्गदर्शन में बैठक सफल हुई।



