मध्यप्रदेश

मिशन अंकुर में 80 हजार से अधिक बच्चों का होगा वार्षिक आकलन

आकलन रिपोर्ट से आगामी शैक्षणिक वर्ष के लिये बनेगी कार्य-योजना

भोपाल : प्रदेश में सरकारी स्कूलों में कक्षा 2 और 3 में पढ़ने वाले बच्चों का मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान का वार्षिक आकलन 19 फरवरी से 22 फरवरी तक 4 हजार 800 स्कूलों में सेम्पल के तौर पर एक साथ किया जायेगा। इसके लिये राज्य शिक्षा केन्द्र ने परिपत्र जारी किया है।
वार्षिक आकलन 51 जिलों के 322 विकासखंडों में होगा। इसके लिये राज्य शिक्षा केन्द्र ने नोडल अधिकारी नियुक्त किये हैं। आकलन कार्य में आकांक्षी जिलों को भी शामिल किया गया है। वार्षिक आकलन के दौरान गठित दल प्राथमिक विद्यालयों में जाकर सर्वेक्षण कार्य करेंगे।
वार्षिक आकलन में विकासखंडों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है। वार्षिक आकलन का उद्देश्य कक्षा 2 और 3 के छात्रों में सीखने के परिणामों का अध्ययन करना है। इस वार्षिक आकलन में कक्षा 2 के 39 हजार और कक्षा 3 के 42 हजार विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। वार्षिक आकलन के आधार पर शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लक्ष्य निर्धारित किये जायेंगे और शैक्षणिक कार्य-योजना तैयार की जायेगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में यह कार्यक्रम केन्द्र सरकार के निपुण भारत अभियान में संचालित करने का निर्णय लिया है। राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल ने जिलों की वार्षिक आकलन रिपोर्ट 24 फरवरी तक भेजने के निर्देश भी दिये हैं।
Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!