महिलाओं को लुभाने में जुटा भाजपा और कांग्रेस का महिला मोर्चा
घरों घर दस्तक देकर बता रहे हैं अपनी पार्टियों की रीति नीतियां

सिवनी मालवा।
जहां भाजपा महिलाओं और लड़कियों के लिए शासन की योजनाओं का दे रही हवाला दे रही है, तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी कमलनाथ सरकार में महिलाओं के लिए हुए कार्यों और अपनी योजनाओं की बात सामने रख रही है। दोनों ही पार्टियों का जोर महिला मतदाताओं के लिए नजर आ रहा है। जिसमें भाजपा और कांग्रेस महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए अपना पूरा जोर लगा रही है। दोनों ही पार्टी के लिए मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए पार्टी की महिला पदाधिकारी पहुंचकर अपनी पार्टी की बात इन महिला मतदाताओं के लिए रख रही है। भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चे का पूरा कर शिवराज सरकार के शासनकाल में शुरू हुई महिलाओं की योजना जैसे मुख्यमंत्री कन्यादान, लाडली लक्ष्मी, लाडली बहन योजना को लेकर महिलाओं के सामने आ रही है तो वहीं कांग्रेस भी कमलनाथ सरकार के समय में किए गए कार्यों पर अपना पूरा जोर दे रही है। मध्य प्रदेश के नर्मदा पुरम जिले की सिवनी मालवा विधानसभा में 17 नवंबर को मतदान होना है। जिसमें 20 दिन से भी कम समय शेष बचा हुआ है। ऐसे में दोनों ही प्रमुख पार्टियों द्वारा अपनी बात मतदाताओं तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसमें इन दोनों महिला पदाधिकारी की प्रमुख भूमिका नजर आ रही है। अब देखना यहां होगा कि कौन सी पार्टी अपनी बात महिलाओं तक दमदारी से पहुंच पाती है? यह तो मत करना के दिन ही पता चल पाएगा कि इनमें से सफलता किसे प्राप्त हुई?



