राजनीतिसिवनी मालवा

चुनावी रण में उतरा भाजपा महिला मोर्चा, शुरू किया प्रचार

महिलाओं ने हाथों में तख्तियां व पार्टी का ध्वज लेकर जनता को सरकार की उपलब्धियों व पार्टी की नीतियों की जानकारी दी।

सिवनी मालवा। चुनावी रण में भाजपा महिला मोर्चा भी उतर गया है। मोर्चा की सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र की सभी इकाई ने चुनावी प्रचार अभियान की शुरुआत की। महिलाओं ने हाथों में तख्तियां व पार्टी का ध्वज लेकर जनता को सरकार की उपलब्धियों व पार्टी की नीतियों की जानकारी दी। अनिता वर्मा ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से आम जनता का समर्थन भाजपा को मिल रहा है। उन्होंने कहाकि राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव से पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए भाजपा सबका विश्वास हासिल कर रही है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की महिला पदाधिकारी में अनीता वर्मा इंदिरा लोवंशी अनीता लौवंशी रचना शर्मा सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रही।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!