LokSabhaElection2024 : बूथों पर भाजपा जुटी, डोलरिया में बैठक में कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन
सिवनी मालवा। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी बूथों पर अपना जोर दे रही है। भाजपा नेताओं का दावा है कि भाजपा में हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने को लेकर लगातार कार्य किए जा रहे है।
नर्मदापुरम नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिवनी मालवा विधानसभा के बूथ क्रमांक 212 डूडूगांव एवं बूथ क्रमांक 216 डोलरिया में भारतीय जनता पार्टी के बैठक का आयोजन किया गया।
दोनों बूथों की क्रमशः बैठक लोकसभा विस्तारक संजय भाई साहब एवं भाजपा स्वयंसेवी संस्थाएं प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक लोकसभा संयोजक संदेश पुरोहित, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेंद्र राजपूत ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के संबंध में मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य प्रताप राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र राजपूत, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सत्यनारायण परिहार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र राजपूत, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री जयराम सूर्यवंशी, निवेश पाठक, देवेंद्र राजपूत, अनुराग परिहार, बादल बघेल, बसंत विश्वकर्मा, प्रीतेश मेहरा, दिनेश यादव, सोनू हातिया सहित अन्य सभी बूथ समिति सदस्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



