सिवनी मालवा

सिवनी मालवा में RTO की आचार संहिता के तहत जांच, 1 ऑटो जप्त, 19 वाहनों पर 21 हजार 500 रू का चालान

सिवनी मालवा। आदर्श आचार संहिता तथा 26 अप्रैल 2024 के दिन होने वाले मतदान के पहले जिला निर्वाचन अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशानुसार जिले में लगातार परिवहन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके अंतर्गत आरटीओ विभाग जिले भर में वाहनों की जांच कर रहा है।

आरटीओ अधिकारी निशा सिंह चौहान ने बताया कि वाहनों की जांच जैसे – काली फिल्म, हूटर, अवैध नगदी, हथियार का परिवहन के साथ वाहनों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

24 मार्च 2024 को आरटीओ अधिकारी श्रीमति निशा चौहान के नेतृत्व में परिवहन विभाग के जांच दल द्वारा नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा तहसील में सुबह से वाहनों की जांच शुरू की गई। जिसमे सभी प्रकार के वाहनों की सघनता से जांच के साथ मतदान के लिए जागरूकता हेतु स्लोगन स्टीकर यात्री वाहनों में लगाए गए। सिवनी मालवा थाना प्रभारी श्रीमति उषा मरावी को स्लोगन स्टीकर मतदाता जागरूकता के लिए लगाने हेतु दिए गए।

आरटीओ अधिकारी श्रीमति निशा चौहान ने बताया कि सिवनी मालवा में 128 वाहनों को रोककर जांच की गई। जिसमे 19 वाहन नियम विरुद्ध पाए जाने पर 21 हजार 500 रूपए की चालानी कार्यवाही की गई। जांच के दौरान 1 यात्री ऑटो बिना दस्तावेज संचालित पाए जाने पर जप्त कर सिवनी मालवा पुलिस थाने में खड़ा करवाया गया,।

आरटीओ अधिकारी निशा चौहान ने बताया की आचार संहिता में आरटीओ का जांच अभियान लगातार जारी रहेगा, जांच एवं कार्यवाही से बचने के लिए सभी वाहन संचालक अपने वाहनों के दस्तावेज पूर्ण करवा ले। दस्तावेजों में कमी पाए जाने पर चालानी तथा जप्ति की कार्यवाही की जाएगी। जांच दल में सम्पूर्ण आरटीओ जांच दल शामिल रहा।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!