नर्मदापुरमराजनीति

लोकसभा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी के गांव गांव प्रवास, भाजपा का बनखेड़ी एवं चांदौन मंडल का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

विधानसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी एवं पार्षद प्रतिभा अहिरवार के साथ दर्जन भर महिलाओं की भाजपा ज्वाइन

  • भाजपा लोकसभा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी के गांव गांव प्रवास
  • भाजपा का बनखेड़ी एवं चांदौन मंडल का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न
  • विधानसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी एवं पार्षद प्रतिभा अहिरवार के साथ दर्जन भर महिलाओं की भाजपा ज्वाइन
  • मछेरा के वरिष्ठ शाह परिवार ने कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दमन

बनखेड़ी क्षेत्र में होशंगाबाद नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी क्षेत्रीय विधायक ठाकुरदास नागवंशी के साथ चुनावी दौरे पर रहे। सुबह 10:00 बजे से ही कार्यक्रम प्रारंभ हुए । जिसमें महुआखेड़ा फतेहपुर पतरकुही कामती मुर्गीढाना खरसली पलिया पिपरिया मालनवाड़ा मछेरा कला ग्रामीण संवाद कार्यक्रम संपन्न हुए। जिसमें ग्रामीण जनों से संवाद करते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष होशंगाबाद नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता, जोश और उत्साह से भरा हुआ है। आज देश प्रदेश में शायद ही ऐसा कोई घर हो जहां कोई लाभार्थी न हो, हम ये सुनिश्चित करे कि योजनाओं का लाभ जन-जन तक जरूर पहुंचे और जनता से जीवंत संपर्क रखते हुए लोकसभा चुनाव में हमें विजय श्री हासिल करना है। इस अवसर पर डबल इंजन सरकार की लोकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर तीसरी बार मोदी सरकार बनाने हेतु समस्त जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। प्रत्याशी ने कहा कि मैं संगठन का आभारी हुं, मुझ जैसे सामान्य से कार्यकर्ता जिसने कभी पंच का चुनाव भी नही लड़ा उसे देश का सबसे बड़ा चुनाव लड़ने का अवसर दिया यह चुनाव में नहीं आप सब लड़ रहे हैं मैं तो कार्यकर्ता था कार्यकर्ता हूं और कार्यकर्ता रहूंगा। जिसमें मछेरा में वरिष्ठ साह परिवार ने कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा ज्वाइन की। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ संजीव मालानी मुकेश सराठे बनखेड़ी मंडल अध्यक्ष रमेश पटेल चंदन मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल सहित पार्टी के पदाधिकारी की उपस्थिति रही।

बनखेड़ी में नयाखेड़ा से ही जगह-जगह भाजपा प्रत्याशी चौधरी दर्शन सिंह का भव्य स्वागत किया गया इसके पश्चात गोविंद पैलेस में बनखेड़ी मंडल एवं चांदौन मंडल का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। जिसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं चुनावी रणनीति तैयार की जिसमें लोकसभा प्रत्याशी चौधरी दर्शन सिंह महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद माया नारोलिया जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल विधायक ठाकुरदास नागवंशी सहित पदाधिकारी की उपस्थिति रही।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!