वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के सैकड़ो रेलवे कर्मचारी हड़ताल पर

इटारसी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन द्वारा भारतीय रेल के सैकड़ो रेलवे कर्मचारी जो 2004 के बाद भर्ती हुए उनके लिए क्रमिक भूख हड़ताल का आज लगातार तीसरा दिन ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ,जबलपुर जोन के महामंत्री मुकेश गालव , भोपाल मंडल के अध्यक्ष टी, के गौतम ,मंडल सचिव फिलिप ओमेन,मुख्य शाखा के अध्यक्ष प्रीतम तिवार ,कार्यकारी अध्यक्ष आर के यादव, जावेद खान, भूमेश माथुर ,मनोज रैकवार अभिमैन्यू सिंह ,प्रदीप मालवीय, सुरेश धुरिया ,मुबारक अली, नितेश देवड़ा ,उमेश निगम, अमित सिंह प्रदीप कुमार ,जितेंद्र सिंह अनुभव पल ,संदीप यादव ,,तोशिव खान ,जीतू केवट गोलू मैना के आह्वान पर आज सुबह 9:00 बजे डीजल के गेट पर युवा कर्मचारियों ने क्रमिक भूख हड़ताल में भाग लिया उसके साथ ही ,टीआरएस शेड में एल्विन पवन ,सज्जन यादव ,देवेंद्र ,राजेंद्र दिगंबर बड़े, शंभू के नेतृत्व में सैकड़ो युवाओं ने अपनी छुट्टी लेकर क्रमिक भूख हड़ताल को आगे की ओर बढ़ाया आज सुबह से ही बनापूरा से सहायक महामंत्री अमित सिंह के नेतृत्व में इटारसी स्टेशन पर आए हुए सैकड़ो ट्रैकमैन साथियों ने रनिंग लाइन के साथियों ने युवाओं में स्टेशन पर एसएस ऑफिस के सामने हड़ताल को आगे बढ़ाया जब सुबह सभी साथी क्रमिक अनशन पर बैठे तो महिला विंग की सचिव भावना राय ,दीपिका ,नेहा ,द्वारा क्रमिक अनशन पर बैठे हुए युवा रेल कर्मचारियों का पुष्प माला से स्वागत किया गया एवं उनको अपने परिवार को बचाने के लिए एनपीएस समाप्त कर ops बहाली हेतु हड़ताल में योगदान के लिए प्रोत्साहन दिया गया , आज शाम 3:30 बजे स्टेशन स्टेशन प्रबंधक ऑफिस के सामने एक सभा का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में आर,के यादव ,अमित सिंह, अभिमन्यु सिंह प्रीतम तिवारी भूषण कनौजिया ने अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया कल दिनांक 11 तारीख को ac शेड के गेट पर शाम 4:00 बजे आम सभा का आयोजन किया जाएगा एवं स्टेशन कार्यालय के सामने इस पूरे क्रमिक आंदोलन भूख हड़ताल का समापन शाम 6:00 बजे संपन्न होगा उक्त जानकारी यूनियन प्रवक्ता प्रीतम तिवारी द्वारा दी गई ,उल्लेखनीय है कि लाल झंडा यूनियन के द्वारा तीन डिपो में डीजल शेड एसी शेड स्टेशन प्रबंधक के सामने युवाओं में अपनी छुट्टी लेकर क्रमिक आंदोलन को हड़ताल को आगे बढ़ाया एवं सच्चाई के पद पर चलना स्वीकार किया इस से ये स्पष्ट होता है कि समस्त रेलवे कर्मचारी युवा साथियों में लाल झंडे में विश्वास है और लाल झंडे को मजबूती प्रदान करने के लिए मुकेश गालव को मजबूती प्रदान करने के लिए लाल झंडा यूनियन अगरसर है



