राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा नशा मुक्ति रैली का आयोजन किया

सिवनी मालवा। शासकीय कुसुम स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी मालवा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नशा मुक्ति रैली का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के प्रभारी डॉ मोहन सिंह गुर्जर ने बताया कि यह रैली कुसुम महाविद्यालय प्रांगण से होते हुए बनापुरा बस स्टैंड तक गई। रैली प्रारंभ होने से पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार रघुवंशी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया नशा मुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचना युवाओं का संकल्प होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए कहा कि नशे की खिलाफत को जन आंदोलन का रूप देना है जिसमें नशे के खिलाफ हर व्यक्ति को जोड़कर अपना योगदान देना है। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ मोहन सिंह गुर्जर ने बताया दुनिया में कोई कार्य असंभव नहीं है नशा भी छोड़ा जा सकता है इसके लिए दृढ़ संकल्प लेना जरूरी है। एनसीसी महिला बिन प्रभारी डॉक्टर जया कैथवास नशे से सामाजिक जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है इसके बारे में को बताया। रैली में छात्र-छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति के नारे लगाए गए। इस रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक आदर्श गौर, इमरान शाह, राजकुमार, शिव बकोरिया, आदर्श एवं महाविद्यालय स्टाफ शामिल रहे।



