सिवनी मालवा

शासकीय चना चोरी का मामला: तीन दिन बाद भी नहीं हो पाई जांच पूरी

सिवनी मालवा तहसील में शनिवार रात मीरा वेयर हाउस से शासकीय चने की चोरी के मामले में तीन दिन बीत चुके है, परन्तु अभी तक जांच नहीं हो पाई है। चना चोरी के मामले के लिए कलेक्टर नर्मदापुरम ने जिला स्तरीय टीम का गठन किया था जिसमे डीएसओ ज्योति जैन, उपसंचालक कृषि जे. आर. हेडाऊ, डीएमओ देवेन्द्र यादव, वेयर हाउस जिला प्रबंधक नगीन वर्मा को रखा गया है। जिन्होंने रविवार को देर रात तक वेयर हाउस में जांच की। जिसकी जांच रिपोर्ट कलेक्टर नर्मदापुरम को सौंपा जाना था परन्तु अब तक जांच रिपोर्ट नहीं सौंपी गई है।

वेयर हाउस कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक नगीन वर्मा ने बताया की कलेक्टर नर्मदापुरम के निर्देश पर टीम का गठन किया गया था। टीम ने जांच रिपोर्ट तैयार की है, जिसे कलेक्टर नर्मदापुरम को सौंपा जाएगा। सोमवार को टीएल की बैठक होने के चलते आगे की कार्रवाई नहीं की जा सकी। साथ ही मंगलवार को जनसुनवाई होने के चलते कार्रवाई नहीं हो पाई है।

आपको बता दें की जांच करने आये कृषि विभाग के उपसंचालक जे आर हेडाऊ ने बताया था अब तक हुई जांच में वेयर हाउस में जो सकन्ध भंडारित है उसकी गिनती की गई है। चना सकन्ध के अतिरिक्त अवैध रूप से शासकीय अनुबंधित वेयर हाउस में लगभग 1316 बोरी मूंग की पाई गई है जिसकी जब्ती वेयर हाउस के जिला प्रबन्धक के से करवाई गई है। रविवार की कार्रवाई के बाद सोमवार और मंगलवार को टीम सिवनी मालवा नहीं पहुंची। जिसका कारण अन्य विभागीय कार्यों की व्यस्थता बताया जा रहा है। जबकि टीम को जांच कर रिपोर्ट देते हुए दोषियों पर एफआईआर करवाना था। 2 दिनों तक कार्यवाही नहीं होना कई सवालों को जन्म दे रहा है।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!