राजनीतिसिवनी मालवा

Congress के पास ना नेता है ना नीति : राहुल गांधी की यात्रा न्याय नहीं अन्याय यात्रा : Maya Naroliya

राज्यसभा सांसद माया नारोलिया का कहना इस बार की जीत पिछली बार से बड़ी होगी

सिवनी मालवा में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की तैयारियां शुरू हो गई है। जिसमें भाजपा के महिला मोर्चे की महिलाओं को भाजपा के पक्ष के मतदान करने और भाजपा की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी घर घर पहुंचाने के बारे में बताया जा रहा है। जिससे कि भाजपा को महिलाओं के ज्यादा से ज्यादा वोट मिल सके। तो वहीं नर्मदापुरम नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा पिछली बार से बड़ी जीत के लिए कमर कस चुकी है। गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के राव उदय प्रताप सिंह ने कांग्रेस के शैलेंद्र दीवान को 5 लाख 53 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था।

राज्यसभा सांसद माया नारोलिया मंगलवार को सिवनी मालवा में भाजपा के मातृशक्ति अभियान में शामिल होने पहुंची। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा ने हनुमान मंदिर से रैली निकाली, जिसका समापन पार्किंग मैदान जयस्तंभ चौक पर किया गया। जहां राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने महिलाओं को संबोधित किया। जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव में महिला मोर्चा की भूमिका में बारे में जानकारी दी। विधानसभा चुनाव के बाद अब भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में भी अपने महिला मोर्चा को खासा सक्रिय कर चुकी है। जिसमें कई तरह के अभियान चला जनता के बीच भाजपा के कार्यकर्ता पहुंच केंद्र सरकार की नीतियों और कार्यो के बारे में जानकारी दे रहे है। इसके पूर्व जाट समाज सहित अन्य लोगों ने बानापुरा में राज्यसभा सांसद का स्वागत किया।

चर्चा के दौरान राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने कहा कि पिछली बार हम 5 लाख से ज्यादा वोटों से जीते थे, इस बार हमारी जीत उससे भी बड़ी होना है। भाजपा महिला मोर्चा की विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका रही थी, अब आगामी लोकसभा चुनाव में भी हमें अपना पूरा योगदान देना है। राहुल गांधी की यात्रा को लेकर माया नारोलिया का कहना है कि कांग्रेस के पास झूठ बोलने के अलावा कोई मुद्दा नहीं है। राहुल गांधी की यात्रा न्याय यात्रा नहीं अन्याय यात्रा है। कांग्रेस अंत की ओर है, खत्म हो गई है। कांग्रेस के पास कोई नेता नहीं है, नीति नहीं है। लालू यादव के बयान को लेकर कहना है कि यह सब पार्टी अब फोकट के गाल बजाने के काम कर रही है। कांग्रेस की स्थिति दयनीय है, कांग्रेस के बड़े बड़े दिग्गज नेता भारतीय जनता पार्टी में आ रहे है।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!