सिवनी मालवा

BSW – MSW कक्षाओं में महिला सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

सिवनी मालवा। सिवनी मालवा विकासखंड के शासकीय कुसुम महाविद्यालय बानापुरा में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद सिवनी मालवा के बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू कक्षा में आज विश्व महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मप्र जन अभियान परिषद नर्मदापुरम संभाग समन्वयक श्री कौशलेश तिवारी उपस्थित रहे। आपने विश्व महिला दिवस क्यों मनाया जाता है तथा महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु चलाए जा रही शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने झलकी बाई, रानी अवंती बाई एवं अन्य वीरांगनाओं के जीवन एवं आदर्शों पर चर्चा की। टैगोर पब्लिक हायर सेकेंड्री स्कूल सिवनी मालवा की प्राचार्या श्रीमती दीपाली अवस्थी ने भारतीय नारियों के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। लोवंशी समाज महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा लौवंशी ने मातृशक्ति को आगे बढ़ने हेतु आह्वान किया। एडव्होकेट श्रीमती चंचल शास्त्री ने महिलाओं को कभी कमजोर ना रहने एवं अपने अधिकारों के लिए कानूनन सजग रहने की बात की। सन राइस विद्यालय से श्रीमती वर्षा उमरिया ने बेटा बेटी में भेद न करने की सलाह दी। विकासखंड समन्वयक श्री हरिदास दायमा ने सीएमसीएल डीपी के बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू कोर्स के संबंध में जानकारी दी। परामर्शदाता रघुवीर मालवीय ने कार्यक्रम का संचालन किया। नर्मदा यदुवंशी ने प्रेरणा गीत गाया एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर परामर्शदाता पूजा रघुवंशी ने शासन की लाभकारी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। नवांकुर संस्था लक्ष्मी समाज कल्याण समिति से अध्यक्ष सुगना लौवंशी, सचिव अमर गार्गव, परिवर्तन समाज कल्याण समिति की अध्यक्ष संगीता मेहरा, नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति गाजनपुर के अध्यक्ष सुनील सिंगोरिया, जागरण युवा समिति के अध्यक्ष राजेश सराठे, समाजसेवी ईश्वर विश्नोई, बीएसडब्लु एवं एमएसडब्ल्यू के सभी छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!