सिवनी मालवा

नेशनल लोक अदालत मे 137 प्रकरण निराकृत 

सिवनी मालवा। स्थानीय न्यायालय मे नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमे कुल 137 प्रकरणो का निराकरण समझौता उपरांत किया गया। न्यायालय परिसर मे आयोजित नेशनल लोक अदालत का शुभारम्भ तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष सिविल जज सीनियर डिवीजन श्री मती वंदनासिंह एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन श्रीमती साहंगी दुग्गल ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर ओर दीप प्रज्वलित कर किया। नेशनल लोक अदालत मे न्यायालय मे चेक बाउंस के 14 प्रकरणो मे समझौता उपरान्त 31 लाख 15 हजार रुपये का आदान प्रदान हुआ। ऐसी तरह क्रिमिनल कम्पाऊण्डबल के 4 प्रकरण, सिविल का 1 प्रकरण, वैवाहिक के 4 प्रकरण समझौता उपरांत निराकृत किये गये। इसी  तरह अनुविभागीय अधिकारी न्यायालय में 13 प्रकरण, तहसीलदार के न्यायालय मे 47 प्रकरण का निराकरण किया गया। नगरपालिका पॉलिटिगेशन मे 54 प्रकरणो मे 3 लाख 9 हजार 4 रुपया जमा हुए। नेशनल लोक अदालत मे सभी अधिवक्तागण न्यायालय कर्मचारी, नपा कर्मचारी, बैंक कर्मी उपस्थित रहे

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!