डोलरिया में जीत का जश्न : भाजपा महिला मोर्चा ने उतारी विधायक की आरती

सिवनी मालवा। बीजेपी की बड़ी जीत के साथ ही अब मेल-मिलाप भी शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक प्रेम शंकर वर्मा का डोलारिया में ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया। जहां महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित विधायकों का तिलक, लगाकर आरती उतार कर स्वागत किया।
भाजपा के छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश एवं राजस्थान में ऐतिहासिक जीत पर सिवनी मालवा विधानसभा में डोलरिया भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा बस स्टैंड के समीप जमकर आतिशबाजी की गई और एक दुसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी जिन्दाबाद के नारे भी लगाए और एक दुसरे को भाजपा की जीत पर बधाई दी।
इस अवसर पर डोलरिया भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्वेता शर्मा, प्रियंका, सुनीता राजपूत, शांति ठाकुर, अनीता मिश्रा, सावित्री धुर्वे, माया उईके, सीता रघुवंशी, आरती साहू, अर्चना मेहतो, मीना वर्मा, सरोज चौधरी, माया गौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रही।



