राजनीतिसिवनी मालवा

सिवनी मालवा में जीत का जश्न : भाजपा महिला मोर्चा ने उतारी विधायक की आरती

सिवनी मालवा। बीजेपी की बड़ी जीत के साथ ही अब मेल-मिलाप भी शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक प्रेम शंकर वर्मा का सिवनी मालवा में ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया। जहां महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित विधायकों का तिलक, लगाकर आरती उतार कर स्वागत किया।

भाजपा के छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश एवं राजस्थान में ऐतिहासिक जीत पर सिवनी मालवा विधानसभा में भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी की गई और एक दुसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी जिन्दाबाद के नारे भी लगाए और एक दुसरे को भाजपा की जीत पर बधाई दी।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा इंद्रा लोवंशी, अनिता लोवंशी, प्रीति लौवंशी,  सुनीता लोवंशी,रचना शर्मा,आशा लोवंशी,सुगना लोवंशी,राधा लोवंशी,रजनी लोवंशी, सीमा लोवंशी, मधु धुर्वे,संगीता मेहरा, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रही।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!