कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में भारत जोड़ो उपयात्रा 14 नवंबर को सिवनी मालवा में
13 नवंबर को भीलटदेव में यात्रा का रात्रि विश्राम, ब्लाॅक कांग्रेस तैयारियों में जुटी


सिवनी मालवा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ने के लिए भोपाल की मध्य विधानसभा सीट से विधायक आरिफ मसूद बुरहानपुर तक पैदल यात्रा कर रहे है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा केरल, तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र होते हुए यह यात्रा मप्र में प्रवेश कर रही है और मप्र में इसके मुख्य समन्वयक पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह होंगे।
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में भारत जोड़ो उपयात्रा नर्मदापुरम पहुंच चुकी है। 13 नवंबर को यह यात्रा सिवनी मालवा तहसील क्षेत्र में प्रवेश कर जाएगी। इस यात्रा को लेकर सिवनी मालवा ब्लाॅक कांग्रेस द्वारा सिवनी मालवा क्षेत्र में तैयारियां की जा रही है। 13 नवंबर को रात्रि में भीलटदेव विश्राम के पश्चात यात्रा 14 नवंबर को सिवनी मालवा नगर में प्रवेश कर जाएगी।
कांग्रेस प्रदेश महासचिव राधेश्याम पटेल ने बताया कि कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में भोपाल से बुरहानपुर तक निकल रही भारत जोड़ो उपयात्रा को लेकर सिवनी मालवा में तैयारियां की जा रही है। जगह जगह इस उपयात्रा को स्वागत सत्कार किया जाएगा, चौक चौराहों पर यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।
सिवनी मालवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय पटेल ने बताया कि राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में भोपाल से बुरहानपुर तक कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व वाली 350 किलोमीटर की भारत जोड़ो उप पदयात्रा 13 नवम्बर 2022 को शाम को 6 बजे तक सिवनी मालवा पहुंच रही तो। यात्रियों का रात्रि विश्राम भिलतदेव में रहेगा। 14 नवम्बर 2022 सुबह 9 बजे पद यात्रा प्रारंभ होगी जो कि हरदा जिले के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा का सिवनी मालवा शहर में जगह जगह स्वागत रखा गया है।
इस उपयात्रा की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर ब्लाॅक कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राधेश्याम पटेल, ब्लाॅक अध्यक्ष विजय पटैल, मुकेश पटैल, कमल रघुवंशी, समीर शर्मा, शरीफ खान, गोपाल कृष्ण शर्मा सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।



