सिवनी मालवा

लोकसभा चुनाव में भाजपा महिला मोर्चा की प्रचार के लिए कमल मेंहदी

सिवनी मालवा। लोकसभा चुनाव की आहट होते ही पार्टियां अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाने में लग गई हैं। कोई टोपी का सहारा ले रहा है तो कोई सोशल मीडिया का। लेकिन, बीजेपी ने अपने चुनाव चिह्न का प्रचार करने के लिए नया तरीका अपनाया है। बीजेपी महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता हाथों पर मेहंदी से कमल बनाकर घर-घर प्रचार करने में जुट गई हैं। बीजेपी महिला मोर्चा की सदस्यों ने शनिवार को हाथों पर कमल की आकृति वाली मेहंदी लगाई और घर-घर जाकर प्रचार किया। बीजेपी महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने बताया कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए महिला ब्रिगेड ने यह अभियान छेड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि कमल मेहंदी अभियान के बाद कमल के फूल का झंडा घर-घर लगाने का अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद घरों के दरवाजों पर कमल के फूल के आकार वाली रंगोली बनाकर प्रचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हाथों पर मेहंदी से दो छोटे व एक बड़ा कमल बनाकर प्रचार किया जा रहा है।

स्थापना दिवस पर हाथों में रचाई मेंहदी

भारतीय जनता पार्टी का 44 वा स्थापना दिवस वार्ड नं 15 बूथ क्रमांक 71 में महिला मोर्चा द्वारा शिव शक्ति शनि मंदिर पूर्णिमा जोशी के निवास पर मनाया गया। जिसमे वरिष्ठ कार्यकर्ता नीलकमल उपाध्याय, डोलरिया मंडल अध्यक्ष श्वेता शर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पुष्पा रघुवंशी, जनपद सदस्य मधु धुर्वे, महामंत्री छाया रघुवंशी, किरण सोनी, रानी जोशी, पंडित धर्मराज जोशी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रही l सभी महिलाओं ने हाथो में कमल का फूल बनाकर जागरूकता अभियान चलाया

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!