सिवनी मालवा

वाटर बेल लगाकर विद्यालय द्वारा बच्चों को पानी पीने के लिए किया प्रेरित

सिवनी मालवा। गर्मी के मौसम में जब अप्रैल माह में तापमान में वृद्धि दिन -प्रतिदिन तेजी से होती है । ऐसी स्थिति में शरीर में ‘पानी की कमी’ (डीहाइड्रेशन) और लू की समस्या बड़ों से लेकर बच्चों तक को होती है। इसी समस्या से बचने के लिए शहर के उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान नर्मदा वैली एकेडमी द्वारा एक अनूठी पहल की गई। विद्यालय द्वारा स्कूल समय में बच्चों को अधिक से अधिक पानी पीने के लिए तीन वॉटर बेल लगाई गई । वाटर बेल बजने पर सभी बच्चों को पानी आवश्यक रूप से पीने के लिए निर्देश दिए गए। इस कार्य में विद्यालय के शिक्षक – शिक्षिकाओं ने भी अपना पूर्ण सहयोग किया, ताकि बच्चे डी हाइड्रेशन और लू की समस्या का शिकार ना हो सके।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!