भाजपा के स्थापना दिवस पर महिला मोर्चे ने किया कार्यक्रम का आयोजन
सिवनी मालवा। भारतीय जनता पार्टी के 44 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष में आदरणीय पंडित श्री दीनदयाल उपाध्याय जी एवं आदरणीय श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी की फोटो पर फूल माला अर्पित की गई। इसके साथ ही सभी बूथ पर भाजपा के झंडा लगाए गए। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कमल के फूल की रंगोली बनाई। साथ ही हाथो में कमल के फूल की मेंहदी रचाते हुए भाजपा के विजय होने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि में वरिष्ट कार्यकर्ता नीलकमल उपाध्याय, श्रीमती प्रीति शुक्ला जिला संगठन महामंत्री, श्रीमती गायत्री सोनी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, श्रीमती मालती गौर, जनपद पंचायत सदस्य मधु धुर्वे, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पुष्पा रघुवंशी, जिला महामंत्री श्रीमती इंदिरा लौवंशी, डोलरिया मंडल अध्यक्ष श्वेता शर्मा, जिला मंत्री रघुवीर सिंह राजपूत, तुषार लौवंशी, भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती दीपिका यादव, डोलरिया मंडल मीडिया प्रभारी प्रियंका शर्मा, नगर उपाध्यक्ष लीना शर्मा, महा मंत्री छाया रघुवंशी, नगर महामंत्री अंजली सोनी, नगर मंत्री पूर्णिमा जोशी सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



