स्थापना दिवस पर पूर्व डीएसपी सहित कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता, 1187 बूथों पर हुए कार्यक्रम
भाजपा जिला कार्यालय में झंडा वंदन कर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी
नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना 45वां स्थापना दिवस पर जिले के सभी बूथों पर कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी का ध्वज फहराते हुए भाजपा की रीति-नीति का प्रसार कर स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी सीमा सिंह जादौन ने पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस झंडा फहराया एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया एवं पार्टी कार्यकर्ताओ को मिठाई खिलाकर पार्टी की स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।
जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला ने बताया कि राज्यसभा सदस्य श्रीमती माया नारोलिया ने बूथ क्रं. 110 पर पार्टी का झण्डा फहराया व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें हर बूथ पर 370 नए मतदाता जोड़ना है और 10 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाकर नया इतिहास रचना है।
भाजपा जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल ने भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पिपरिया विधानसभा के खापरखेड़ा मंडल के बूथ क्रमांक 42 सुरेलाकला पर झंडा वंदन किया और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की हितग्राहियों से चर्चा कर बूथ विजय का संकल्प लिया।
सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने बूथ क्रं. 45 सांगाखेड़ा कला, नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन ने इटारसी के बूथ क्ं. 221, सिवनी मालवा विधायक श्रप प्रेमशंकर वर्मा बूथ क्ं. 178 भीलटदेव पर पर स्थापना दिवस मनाया।
इस दौरान जिला कार्यालय पर श्रीनारायण खण्डेलवाल, राजो मालवीय, नीतू यादव, संजय बराडे, हंस राय, मनोहर बडानी, पीयूष शर्मा, प्रसन्ना हर्णे, मुकेश चंद्र मैना, लोकेश तिवारी, प्रशांत दीक्षित, राजाराम शिवहरे, अर्चना पुरोहित, वंदना दुबे, सफलता तिवारी, सुनील राठौर, ज्योति चौरे, सागर शिवहरे, रोहित गौर, गजेन्द्र चौहान, रूपराम यादव, राजेश रैकवार, सुधीर तिवारी, जयबाला निगम, निर्मला राय, कंचन चौकसे, आरती बैस, अनसुईया यादव, नीरजा फौजदार सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
स्थापना दिवस पर पूर्व डीएसपी सहित कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता
भारतीय जनता पार्टी स्थपाना दिवस पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा की उपस्थिति में भाजपा जिला कार्यालय में पूर्व डीएसपी अभयराम चौधरी, कांग्रेस पदाधिकारी पूजा चुटीले़, स्कूल संचालक अभिषेक दुबे, शांति निकेतन स्कूल के संचालक केएम जार्ज ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान राजो मालवीय पीयूष शर्मा मुकेश चंद्र मैना, नीतू महेन्द्र यादव, राजेश तिवारी, लोकेश तिवारी, सफलता तिवारी अर्चना पुरोहित, सागर शिवहरे, रोहित गौर सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।



