सिवनी मालवा

मतदाता जागरूकता : सतवासा में पोस्टर बनाओं प्रतियोगिता आयोजित, मतदान की दिलाई शपथ

सिवनी मालवा। परियोजना सिवनी मालवा सेक्टर सतवासा में लोकसभा निर्वाचन 2024 के अवसर पर की स्वीप गतिविधि के अंतर्गत वीएचएसएनडी के दिन मतदान के महत्व पर चर्चा की गई। जिसमें हितग्राहियों को बताया गया कि लोकतंत्र के पर्व पर सभी को अपने मत अधिकार का उपयोग करना आवश्यक है।

सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सोनखेड़ी में आयोजित कार्यक्रम में मतदाता सखी, शौर्य दल के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , सहायिका और एएनएम,आशा कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगिनी उपस्थित थे।

उक्त कार्यक्रम मैं उपस्थित सभी हितग्राहियों को मतदान के महत्व के बारे में बताया गया एवं सभी को अनिवार्य रूप से लोकसभा निर्वाचन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। मतदान के महत्व पर रंगोली सजाई गई। शपथ दिलाई गई एवं पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी हितग्राहियों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!