पोषण पखवाड़े में मतदाता जागरूकता : मेंहदी, रंगोली, सेल्फी व अन्य प्रतियोगिताओं से प्रोत्साहन
इटारसी परियोजना अंतर्गत सेक्टर 3 के वार्ड 15 में सामूहिक रूप से पोषण पखवाड़े का समापन
इटारसी। इटारसी परियोजना अंतर्गत सेक्टर 3 के वार्ड 15 में सामूहिक रूप से पोषण पखवाड़े का समापन 23 मार्च 24 को किया गया जिसमें स्वास्थ बालक बालिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में 0 से 5 वर्ष तक के 21 बच्चों का चिन्हांकन कर पुरुष्कृत किया गया। प्रभारी परियोजना अधिकारी दीप्ति शुक्ला द्वारा बच्चों के पोषण स्तर के बारे में उपस्थित अभिभावकों एवं वार्ड वासियों को बताया गया।
साथ ही मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु रंगोली डालकर स्वीप गतिविधि का आयोजन किया गया। नगर पालिका सीएमओ रितु मेहरा ने उपस्थित मतदाताओं को शपथ ग्रहण कराई गई। इस अवसर पर जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया। आगामी लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को शतप्रतिशत मतदान हेतु समझाइश दी गई।
सुपरवाइजर महेश कुमार रायकवार द्वारा बच्चों को वाटर बैग भेंट में दी गई। इसके अतिरिक्त परियोजना अंतर्गत वार्ड 18 में भी स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया। जिसके अंतर्गत 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के प्रति जागरूक करने मेहंदी, रंगोली, सेल्फी के माध्यम से महिला मतदाताओं एवं सभी उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया।
9 मार्च से 23 मार्च तक पोषण पखवाड़ा अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 23 मार्च को स्वस्थ्य बालक बालिका स्पर्धा का आयोजन किया गया। जिसमें 5 साल तक के विजयी बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया।
इस अवसर पर सेक्टर सुपरवाइजर मीना गाठले ,सीडीपीओ दीप्ति शुक्ला, नगर पालिका सीएमओ रितु मेहरा, बीएलओ सुपरवाइजर महेश कुमार रायकवार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दीपा पाराशर, गीता परसाई , विमला सैनी ,गीता ठाकुर, छाया मेहरा, अनीता बोरकर, नेहा गोहल एवं सहायिका ज्योति गोहिया, सरोज मेहरा, सविता मेहरा एवं वार्ड वासी उपस्थित हुए।
अंत में बच्चों एवं उपस्थित महिला मतदाताओं एवं हितग्राहियों को गुलाब लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई।



