नर्मदापुरमराजनीति

LokSabhaElection2024 : भाजपा के बूथ विजय अभियान में शामिल हुए खादी ग्रामोद्योग अध्यक्ष जितेंद्र लिटोरिया

बूथ विजय अभियान : संजय नगर बस्ती पहुंचे खादी ग्रामोद्योग अध्यक्ष लिटोरिया ,लाभार्थियों से मिलकर बोली मोदीजी की राम राम

नर्मदापुरम। भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ बूथ विजय संकल्प अभियान एवं लाभार्थी से संपर्क का विशेष अभियान चला रहा है। शुक्रवार को बूथ विजय अभियान के तहत वार्ड 33 संजय नगर में खादी ग्राम उद्योग अध्यक्ष जितेंद्र लिटोरिया , भाजपा झुझोप्र प्रदेश संयोजक अखिलेश खंडेलवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान खादी ग्राम उद्योग अध्यक्ष जितेंद्र लिटोरिया ने लाभार्थियों के घर-घर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राम-राम कही एवं बूथों पर प्रधानमंत्री आवास योजना, लाड़ली बहना, उज्ज्वला योजना, विश्वकर्मा योजना, गरीब कल्याण, जनहितेषी योजनाओं को लाभार्थी एवं नव मतदाता से संपर्क कर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलवाया। श्री लिटोरिया ने बूथों पर जाकर कहा कि हमें पुनः मोदीजी को प्रधानमंत्री बनना है। इस दौरान न्यू जॉइनिंग अभियान में कमलराव चव्हाण को भाजपा का दुपट्टा देकर पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। अवसर पर भाजपा संभागीय कार्यालय मंत्री हंस राय , दिनेश तिवारी , राजेश तिवारी , मंडल अध्यक्ष रोहित गौर , पार्षद वंदना चुटीले , अनुराग तिवारी , विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव , भाजपा नगर मंत्री मनीष परदेशी , जीतू तिवारी , पंकज पांडे , अखिलेश व्यास , नितिन यादव , राजेश रायकवार , अखिलेश निगम , अमन चुटीले , श्रीराम सगर , हरि शर्मा , दुर्गेश मिश्रा , अर्जुन सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!