जनअभियान परिषद द्वारा नवांकुर संस्था गाजनपुर के साथ मिलकर किया पौधारोपण

सिवनी मालवा। मध्य प्रदेश जन आभियान परिषद विकास खंड सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम की नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति गाजनपुर सेक्टर क्रमांक 04 मालापाठ के द्वारा ग्राम गाजनपुर में मां नर्मदा जयंती के उपलक्ष्य में पौधा रोपण किया गया। इस कार्यक्रम मे ग्राम के ग्रामीण एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष सुनील सिंगोरिया एवं पदाधिकारियों, परामर्शदाता नर्मदा प्रसाद यदुवंशी, ग्राम पंचायत सरपंच दयाराम यदुवंशी, भूतपूर्व जनपद सदस्य मनोरीलाल टेलर, सत्यनारायण लौवंशी,पंडितजी, कमलेश मंडलोई, राकेश शर्मा, गणमान्य नागरिक उमाशंकर यदुवंशी, गनपत यदुवंशी, माधव प्रसाद यदुवंशी, छगन लाल लौवंशी, दुर्गाप्रसाद लौवंशी, गोविंद प्रजापति, रामजीवन लौवंशी, राकेश सिंगोरिया, अनिल सिंगोरिया, श्रीमती अनुसुइया सिंगोरिया, आशीष, सत्यम, अवनि,अनंत, एमएसडब्ल्यू छात्र सचिन कीर,सुनील सिंगोरिया और बीएसडब्ल्यू छात्रा काजल रघुवंशी उपस्थिति में पौधा रोपण कार्यक्रम को सफल बनाया। और सभी को धन्यवाद दिया।



