राष्ट्रीय अधिवेशन के द्वितीय दिवस सर्वप्रथम विद्यासागर जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली । राष्ट्रीय अधिवेशन के द्वितीय दिवस सर्वप्रथम विद्यासागर जी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया. तत्पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नढ्ढा जी ने प्रस्ताव सत्र के शुभारंभ में अपना मार्गदर्शन देते हुए कहा कि सैकड़ो वर्षों तक पीढियों ने संघर्ष किया तब नव उत्कर्ष का सृजन हुआ। हमारी विचारधारात्मक कार्यप्रणाली के चलते रोम रोम में बसे राम का भव्य मंदिर अयोध्या में बना,राष्ट्र पर कलंक धारा 370 हटाने का कार्य हुआ,सनातन के आधार पर सांस्कृतिक पुनरूत्थान का सम्मान जनक कार्य सतत चल रहा है काशी,मथुरा-वृंदावन, महाकाल लोक,रामेश्वरम जैसे हमारे मानबिंदु अपना पुरातन वैभव पा रहे हैं। हमारा सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विकास तेजी से हो रहा है। पूरा देश ही नही विश्व का कोना कोना राममय हो गया है ।
भाजपा झुग्गी-झोपड़ी-प्रकोष्ठ मप्र संयोजक डाॅ.अखिलेश खंडेलवाल ने बताया कि प्रस्ताव सत्र में संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह जी ने कहा यह अधिवेशन चुनाव की दहलीज पर हो रहा है,हमें संकल्प लेना है कि मोदी जी एक बार फिर देश की बागडोर संभालें,पूर्व की सरकारों ने समयानुकूल विकास किया,पर देश का सर्वांगीण विकास करने की राह बनाने का काम मोदी जी ने किया।समाज को शौचालय, आवास, अनाज,गैस ,देश को सम्मान दिलाने का काम भाजपा की सरकार ने किया।समाज के सभी वर्गों को सहभागिता प्रदान करने का भी ध्यान रखा गया।संकल्प से सिद्धि ही मूलमंत्र है। देश की बाह्य और आंतरिक सुरक्षा को सशक्त बनाया. जहां इंडी एलायंस की सरकार पाताल से आकाश तक घोटाले करती रही, वहीं भाजपा की सरकार ने देश का गौरव अंतरिक्ष तक बढाया,पारदर्शिता के साथ आर्थिक लेनदेन को बढाकर घोटालों को रोका। हमारे लिए नेशन फर्स्ट है परिवार नहीं।
पार्टी के सभी राष्ट्रीय परिषद सदस्य, संसदीय बोर्ड सदस्य, सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उप मुख्यमंत्रियों,प्रदेश अध्यक्ष गण, केन्द्रीय मंत्री गण द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
अधिवेशन में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सदस्य प्रत्याशी माया नारोलिया,किसान मोर्चा अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी,प्रदेश कारयाकरिणी सदस्य संतोष पारिक,लोकसभा होशंगाबाद संयोजक संदेश पुरोहित, विधायक ठाकुरदास नागवंशी,नपाध्यक्ष रीतेश जैन, पंकज चौरे,नपा उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह उपस्थित रहे।
समापन सत्र में संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा भाजपा के कार्यकर्ता 24 घंटे 365 दिन देशहित में कार्य करता है,पर हमें आने वाले 100 दिन प्रमुख रूप से कार्य करते हुए देश के सबसे बडे जनमत को पाने के लिए कार्य करना है,देश के उज्जवल भविष्य के लिए सबका साथ-सबका विकास की तर्ज पर लोकतंत्र के यज्ञ में आहूति देना है। आध्यात्मिक शक्तियों के सानिध्य में उनके आशीर्वाद से उनके संपर्क ने सदैव सकारात्मक सोच के साथ काम करने का प्रयास किया। गरीब कल्याण, वंचितों की सेवा करने का संबल मिला।बड़े लक्ष्यों को प्राप्त किया,हर क्षेत्र में नई ऊंचाई प्राप्त की,विकसित भारत और बड़े संकल्प, बड़े सपने के साथ अगले पांच साल में हमें बड़ी और ऊंची छंलाग लगाना है। इसके लिए भाजपा को सरकार बनाना है।हमने देश को घोटालों और आतंकी हमले से निजात दिलाकर देश के नागरिकों को प्रगति करने का अवसर प्रदान किया,हम राजनीति नहीं ,राष्ट्रनीति के लिए कार्य करते हैं।
यही संकल्प हम सभी का है।हमारा जागना,जूझना करोडों युवाओं,महिलाओं, किसानों, गरीबों के लिए है। इनकी शक्ति को देश की शक्ति बनाना है।



