सिवनी मालवा

कन्या महाविद्यालय की छात्रा यशस्वी ठाकुर का नासिक में होने वाले 27वे राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिए चयनित

सिवनी मालवा। शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयंसेवक छात्रा यशस्वी ठाकुर बी.ए तृतीय वर्ष का चयन 27वे राष्ट्रीय युवा उत्सव जो कि दिनांक 12 से 16 जनवरी तक नासिक में किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश का दल जीवाजी विश्वविद्यालय के संगठन व्यवस्था में सहभागिता करेगा,उक्त शिविर में सहभागिता हेतु अग्रिणी महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कामिनी जैन,संस्था के प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार धुर्वे, रासेयो जिला संगठक डॉ. डी.एस खत्री,वरिष्ठ प्रध्यापक डॉ. बाऊ पटेल,कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती काजल रतन एवं समस्त महाविद्यालय परिवार द्वारा शुभकामनाएं दी।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!