नर्मदापुरम

राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा की बैठक संपन्न, राहुल वशिष्ठ बने संभागीय उपाध्यक्ष, आशुतोष को जिले की कमान

नर्मदापुरम। राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत इकाई नर्मदापुरम की बैठक गुरुवार को दोपहर 12:00 पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित हुई। बैठक में सदस्यता, संभाग और जिले की कार्यकारिणी का गठन सहित जनवरी माह के अंत में होने वाले भव्य कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत के राष्ट्रीय महानियंत्रक केसी यादव, प्रांतीय महासचिव संजीव खापरे, नर्मदापुरम संभागीय अध्यक्ष पीताम्बर जोशी की सहमति से संभागीय उपाध्यक्ष राहुल वशिष्ठ और नर्मदापुरम जिलाध्यक्ष आशुतोष सराठे की घोषणा की गई। वही नर्मदापुरम के वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सिंह अरोरा और पत्रकार पंकज शुक्ला को संरक्षक बनाया गया है। नवनियुक्त संभागीय उपाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष को परिजनों, इष्ट मित्रों सहित नर्मदांचल के पत्रकार साथियों ने बधाई प्रेषित की है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आशुतोष सराठे ने राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत के राष्ट्रीय महानियंत्रक केसी यादव, प्रांतीय महासचिव संजीव खापरे, संभागीय अध्यक्ष पीताम्बर जोशी की सहमति से जिले की कार्यकारिणी का विस्तार किया है।

जिले की कार्यकारिणी
1- आशुतोष सराठे-जिलाध्यक्ष।
2- शशांक मिश्रा-जिला उपाध्यक्ष(सिवनी मालवा)
3- शकील नियाजी-जिला उपाध्यक्ष(पिपरिया)
4- पवन चौहान- जिला उपाध्यक्ष (सोहागपुर)
5- प्रदीप शर्मा-जिला उपाध्यक्ष(माखन नगर)
6- एनएस राजपूत-जिला उपाध्यक्ष(डोलरिया)
7- देवेन्द्र पटेल- जिला सचिव, नर्मदापुरम
8- दुर्गेश भट्ट- जिला सहसचिव, नर्मदापुरम।
9- पप्पू खान- जिला सहसचिव(मटकुली)
10- शुभम शर्मा जिला सहसचिव (सिवनी मालवा)
11- आशीष दुबे- जिला सहसचिव(माखन नगर)
12- संजू सैनी- जिला कोषाध्यक्ष(नर्मदापुरम)
13- दुर्गेश परमाल जिला मीडिया प्रभारी, नर्मदापुरम
14- राज घ्यारे- जिला सह मीडिया प्रभारी, नर्मदापुरम

जिला सदस्य- धर्मेंद्र दीवान, मुकेश भदौरिया, अतुल तिवारी, देवेंद्र वेश, दुर्गेश राजपूत, अक्षय नेमा, राजेन्द्र मालवीय, वैभव सिंह सोलंकी बनाए गए है। बैठक में राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत के प्रदेश मीडिया प्रभारी महेश यादव, महिला विंग प्रदेश सचिव पूजा ठाकुर, पत्रकार साईराम सोनी, विनोद केवट उपस्थित रहे।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!