सिवनी मालवा
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बी जमानी में कक्षा छठवीं के बच्चो ने अपने हुनर दिखाए

सिवनी मालवा । ग्रामीण अंचल के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बी जमानी में आदिवासी अंचल से आने वाले बच्चों ने अपने हुनर दिखाएं आपको बता दें कि कक्षा छठवीं के बच्चे जो कि ग्रामीण अंचल खारीखेड़ा से आते हैं उसमें से कुछ बच्चे स्कूल नहीं आते थे तब स्कूल से शिक्षकों ने उन्हें कुछ सजावट के सामान दिए कुछ खेल में उनका मन आकर्षित किया और उन्हें कुछ अपना हुनर दिखाने को कहा गया जिसे उन्होंने कुछ सामग्रियों से स्कूल के लिए सजावट हेतु कुछ गिफ्ट तैयार किए । शाला के प्राचार्य अशोक साहू ने बताया है कि बच्चों की उपस्थिति बड़े स्कूल के प्रति उनका मन आकर्षित हो इसलिए कुछ नए नवाचारों द्वारा बच्चों को सामग्री देकर कुछ नया करने का प्रयास किया गया है अब बच्चे लगातार स्कूल आ रहे हैं।
बच्चों को शाला में सम्मानित भी किया इस अवसर पर उपस्थित रहे प्रधान पाठक रुक्मणी धाकड़ शिक्षिका सोनिया रघुवंशी पूजा भिलाला के आर मांडवी राजेंद्र रघुवंशी एवं विजय गोस्वामी मौजूद रहे



