कुसुम महाविद्यालय को एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक

सिवनी मालवा । शासकीय कुसुम स्नातकोत्तर महाविद्यालय की टीम ने शारीरिक शिक्षा विभाग, बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। महाविद्यालय के खेल अधिकारी डॉ अनुराग पथक ने बताया कि महाविद्यालय के विद्यार्थी राजवीर रघुवंशी ने संभागीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के गोला फेंक में स्वर्ण पदक जीता। संभागीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विधि मालवीय का 400 मीटर रेस में, गौतम का भला फेंक में, शिवानी यूइके का गोला फेंक एवं अन्य छात्र छात्राओं ने अन्य प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार रघुवंशी द्वारा सभी प्रतिभागियों को बधाई देकर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की गईं। इस अवसर पर डॉ कल्पना स्थापक, प्रो एससी अग्रवाल, डॉ योगेश खंडेलवाल, डॉ जया कैथवास, डॉ आरती पडियार, श्रीमती विजयश्री मालवीय, श्रीमती सुमन यादव, प्रशांत चौरसिया, डॉ रश्मि सोनी, नवनीत सोनारे, श्रीमती गीता डोंगरे, कैलाश गड़वाल, डॉ प्राची सिंह, रोहित मालवीय तथा समस्त स्टाफ द्वारा प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रदान की गई।



