एसडीएम कॉलेज फ्रेशर पार्टी : विद्यार्थियों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियाँ

सिवनी मालवा। एस.डी.ए.एम महाविद्यालय सिवनी मालवा में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में जूनियर छात्र/छात्राओं के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्र/छात्राओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के समापन के दौरान छात्र/छात्राओं को प्रमाण पत्र भेंट किये गए। जिसमें मिस्टर फ्रेशर आदर्श सोनी बीसीए प्रथम वर्ष , एवं मिस.फ्रेशर श्रृष्टि गौर बीबीए प्रथम वर्ष को बनाया गया। महाविधालय के रजिस्ट्रार राजेश कुशवाह सर ने नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके पलकगणों का भी धन्यवाद व्यक्त किया जिन्होंने अपने बच्चो के अच्छे मार्गदर्शन के लिए हमारे कॉलेज को चुना। साथ ही विद्यार्थी जिस उम्मीद और सपनो को लेकर यहां आए है उन्हे पूरा करना हमारा लक्ष्य है।आप सभी कड़ी मेहनत करे और अपने माता पिता के सपनो को पूरा करे कहकर बच्चो के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं विद्यार्थीयों ने अपनी उपस्थिति दी एवं कार्यक्रम को सफल बनाया।



