सिवनी मालवा

सीएम राइस स्कूल के निर्माण में ग्राउंड को बचाने की कवायद

सिवनी मालवा। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय का चयन सीएम राजे स्कूल बनाने के लिए हो गया है। जिसके बाद सीएम राइज स्कूल का लेआउट डाला जा रहा है। लेकिन इस लेआउट में खेल ग्राउंड खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। खेल ग्राउंड को बचाने की कवायद में नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन जुट गए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष ने ठेकेदार सहित स्कूल के प्राचार्य के साथ लेआउट और नक्शे का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल के डिजाइन के बारे में भी जानकारी ली और खेल मैदान को कैसे बचाया जा सके इसको लेकर राज्य स्तर के अधिकारियों से फोन पर चर्चा की।

विगत दिनों नर्मदापुरम कलेक्टर के द्वारा किए गए निरीक्षण में भी डिजाइन को लेकर कई प्रकार की आपत्ति या सामने आई थी। इस दौरान सिवनी मालवा विधायक प्रेम शंकर वर्मा नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने कलेक्टर को डिजाइन के कारण आ रही समस्याओं से अवगत कराया था। जिला शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में स्कूल के डिजाइन में सुधार की मांग भी की गई थी। इस दौरान विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष में खेल मैदान को बचाकर इसे शासकीय खेल गतिविधियों के आयोजन के लिए भी अपनी सहमति जता दी थी।

डिजाइन में स्कूल की 15 साल पुरानी बिल्डिंग के कुछ कमरों को बचाने के चक्कर में खेल मैदान को पूरी तरह खत्म किया जा रहा है। गौरतलब है कि सिवनी मालवा के नगरी क्षेत्र के लिए यह एकमात्र खेल मैदान है या खेल मैदान खत्म होने से क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं पर भी काफी बुरा असर पड़ सकता है। जिन कमरों को बचाने के लिए यह पूरी कवायद की जा रही है वह पुराने हो चुके हैं अगर उन्हें तोड़ दिया जाए तो इस स्कूल के लिए ज्यादा जगह भी मिल जाएगी साथ ही खेल मैदान भी बच जाएगा

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!