सिवनी मालवा

नर्मदा लाइन फूटी, 3 दिनों तक नहीं मिलेगा नर्मदा पेय जल

सिवनी मालवा। तहसील के ग्राम चापड़ाग्रहण में बुधवार पीएचई विभाग द्वारा कराये जा रहे बोरिंग से अचानक नर्मदा जल की मुख्य पाइप लाइन फूट गई। इससे अचानक तेज आवाज के साथ धमाका हुआ वही पाइप फूटने से खेतो आसपास पानी बहने लगा। एक घंटे तक तेजी से पानी बहता रहा। इस कारण अब लगभग 3 दिन नगर में नर्मदा जल की सप्लाई बाधित रहेगी। जानकारी मिलते ही नगर पालिका का अमला ग्राम चापड़ाग्रहण पहुंचा एवं लाइन का निरिक्षण किया आसपास जानकारी लेने पर पता चला की पीएचई विभाग के द्वारा गाँव में बोरिंग का कार्य किया जा रहा था जिससे की नर्मदा जल की लाइन फूट गई।

नगर पालिका अध्यक्ष रीतेश जैन ने बताया की ग्राम चापड़ाग्रहण से जानकारी मिली थी की नर्मदा जल की पाइपलाइन फूट गई है जिस पर स्टाफ को भेज पता किया गया था तो पता चला की पीएचई विभाग के बोरिंग से लाइन फूटी है जिससे की अब नगर में 3 दिन पानी की सप्लाई नहीं हो पाएगी। नगर पालिका के द्वारा प्रयास किये जा रहे है की जल्द से जल्द नर्मदा जल की फूटी लाइन को दुरुस्त कर नर्मदा जल की व्यवस्था सुचारू की जा सके। वही नपाध्यक्ष ने सभी नागरिको से अपील की है की 3 दिनों तक अपनी व्यवस्था बना ले जिससे की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

आपको बता दें की सिवनी मालवा नगर में नर्मदा जल की सप्लाई टप्पा तहसील शिवपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम भिलाडिया नर्मदा तट से पाइप लाइन के जरिये पानी सिवनी मालवा लाया जाता है। वही सिवनी मालवा में नर्मदा जल का फ़िल्टर प्लांट है जहाँ से सभी के घरो तक नर्मदा जल पहुँचाया जाता है।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!