मध्यप्रदेश

डॉ विशाल सिंह बघेल एवं डॉ आकांक्षा बघेल को स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित

भोपाल। बंसल न्यूज़ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कल भोपाल में डॉक्टरों का सम्मान किया गया। इसमें मप्र के चयनित ऐसे चिकित्सकों का सम्मान किया जो स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम में मप्र शासन के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास जी सारंग ने चर्चा के दौरान डॉक्टरों की सेवा को सर्वोपरि बताया। साथ ही बंसल न्यूज़ द्वारा चिकित्सकों के सम्मान में किए जा रहे इस कार्य की सराहना की। मप्र शासन के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभुराम जी चौधरी व अन्य अतिथियों ने डाक्टरों का सम्मान किया।
क्षेत्र के लिए बड़े गौरव की बात है कि इस अवसर पर BHRC ग्रुप के डायरेक्टर, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के नर्मदापुरम जिला संयोजक डॉ विशाल सिंह बघेल तथा प्रसिद्ध रेडियोलॉजिस्ट डॉ आकांक्षा विशाल सिंह बघेल को भी सम्मानित किया गया।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!