भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई

सिवनी मालवा। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के तत्वाधान में शाखा भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यकारिणी बैठक बानापुरा रेस्ट हाउस में संपन्न हुई ।
जिसमें अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रभारी सम्माननीय राजेश तिवारी जी एवं जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा श्री राजू बकोरिया जी व क्षेत्रीय मंडल मोर्चा प्रभारी श्री जगजीवन राम बकोरिया जी के मार्गदर्शन और झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी श्री विजय उरिया, भीलट देव मंडल भाजपा के अध्यक्ष श्री जितेंद्र चौहान के विशेष अतिथ्य में सभी शहरी एवं ग्रामीण मंडल के पदाधिकारियों से व्यवस्थित कार्यकारिणी बनाने हेतु एवं भारतीय जनता पार्टी के द्वारा संचालित कार्यकारी योजनाओं का विस्तार हेतु चर्चा की गई, एवं आगामी विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव में सक्रियता से कार्य करने के लिए कमर कसने को कहा गया बैठक में सभी तीन मंडल के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं उनके पदाधिकारियों द्वारा अपना अपना परिचय दिया गया,
प्रदेश कार्यकारिणी आदेश के अनुसार सम्माननीय राजेश तिवारी जी समस्त मंडलों में समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होना चाहिए, भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा एवं अनुसूचित जाति मोर्चा इकाई भारतीय जनता पार्टी के अन्य मोर्चों के बराबर है,
भारतीय जनता पार्टी में किसी भी प्रकार की कोई ऊंच-नीच नहीं है सभी जाति वर्ग के लोग को सम्मान दिया जाता है, सब मिलकर भाजपा को मजबूत बनाने का कार्य करें इस अवसर पर शहर मंडल अध्यक्ष तरुण घाँवरी जी, भीलट देव मंडल के श्री रवि गोरेवर जी , सूरजपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मुकेश राठौर जी, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धर्म कुछबंधिया, मोर्चा के पदाधिकारी श्री पर्वत बडोनिया जी, सुभाष सरिया जी, मनोज गंगगोरे जी , राजाराम जी, सुभाष टांक जी ,मदन वारवे जी, मुकेश सोलंकी जी, अनुसूचित जाति मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष श्री तरुण घाँवरी जी के मंडल के अन्य पदाधिकारी उपाध्यक्ष राजकुमार कलोसीया जी, मंडल के महामंत्री शरद कुमार जी, मंडल के कोषाध्यक्ष राहुल घावरी जी, कार्य समिति के सदस्य जी, अमर सिंह भार्गव जी, कुलदीप दिसोरिया जी, , दुर्गा माहुरिया जी, रूपसिंह राठौर जी, अनिल कुछबंदीया जी, मनोज गनगोरे जी उपस्थित रह कर सक्रिय भूमिका निभाई



