डीजल ले जा रहे टेंकर से धुंआ निकलता देख बाजार में हड़कंप

सिवनी मालवा। स्थानीय जयस्तंभ चौक पर इटारसी से हरदा की और जा रहे डीजल टेंकर में से अचानक धुँआ निकलने लगा जिससे हडकंप मच गया। ड्राईवर के द्वारा ट्रक को जय स्तंभ चौक पर ही खड़ा कर दिया जिससे दोनों और वाहनों की कतारें लग गई। टेंकर के ड्राईवर ने बताया की वो इटारसी से टेंकर में डीजल लेकर हरदा जा रहे थे तभी अचानक टेंकर खड़ा हो गया। नीचे उतर कर देखा तो टेंकर के ब्रेक शू जाम हो गए थे जिस पर पानी डाला गया तो धुँआ निकलने लगा।
आपको बता दें की सिवनी मालवा में सोमवार को हाट बाजार लगता है जिससे की जय स्तंभ चौक पर भीड़ अधिक रहती है। वही जैसे ही टेंकर में धुँआ निकलता दिखाई दिया लोग डर के मारे दूर हटने लगे। प्रत्यक्षदर्शी तापस जोशी ने बताया की मै बाजार से घर जा रहा था तभी अचानक टेंकर से धुँआ निकलता देखा एवं इसकी सूचना पुलिस को दी।
इंडियन ऑयल का यह टेंकर डीजल से भरा हुआ था बीच बाजार हुई इस घटना से पूरे बाजार क्षेत्र में डर फैल गया। तो वही नगर पालिका के कर्मचारी सहित आसपास के व्यापारी भी बचाव में जुट गए। बीच बाजार इस तरह की घटना होने के बावजूद पुलिस को आने में लंबा समय लगा। किस्मत की बात ही आ रही कि कोई भी अनहोनी नहीं हुई। टेंकर पूरी तरह डीजल से भरा हुआ था। अगर अनहोनी होती तो किसी भी प्रकार की बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था।



