नर्मदापुरम

पेसा अधिनियम के तहत ग्राम पंचायत स्तरीय मास्टर्स ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण

नर्मदापुरम।  शासन द्वारा संचालित संशोधित पैसा अधिनियम के तहत शनिवार को ग्राम पंचायत स्तरीय मास्टर्स ट्रेनर्स का आवश्यक प्रशिक्षण मंगल भवन केसला में आयोजित किया गया।

ग्राम पंचायत सरपंच, ग्राम रोजगार सहायक मोबलाईजर एवं जन अभियान परिषद के वालेण्टीयर को अधिनियम से संबंधित प्रशिक्षण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नर्मदापुरम श्री एस एस रावत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व इटारसी श्री मदन रघुवंशी एवं अनुविभागीय अधिकारी वन इटारसी नर्मदापुरम द्वारा प्रदान किया गया तथा अधिनियम से संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रशिक्षणार्थीयों को दी गई।
प्रशिक्षण में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत केसला वंदना कैथल, नायब तहसीलदार केसला, खनिज अधिकारी जिला समन्वयक जनअभियान परिषण नर्मदापुरम विकास खण्ड स्त्रोत समन्वयक जन अभियान परिषद केसला, तथा खंड स्तरीय विभागीय अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।
Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!