सिवनी मालवा

समाज के उत्थान में मातृशक्ति का महत्वपूर्ण स्थान है, प्रत्येक कार्यक्रम में भागीदारी बहुत जरूरी है : विधायक

भवन निर्माण के लिए विधायक ने ₹1000000 और अध्यक्ष ने ₹500000 देने की घोषणा की।

सिवनी मालवा। नर्मदांचल कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज सांस्कृतिक विकास समिति ने क्षेत्र के चुने हुए जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक प्रेम शंकर वर्मा, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन, उपाध्यक्ष स्वाति शैलेंद्र गौर और कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष राधा सुधीर पटेल उपस्थित रहे। जिसमें विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित क्षेत्र के चुने हुए सरपंचों का स्मृति चिन्ह, शाल और श्रीफल से समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र गौर ने सम्मान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रेम शंकर वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के उत्थान में मातृशक्ति का महत्वपूर्ण स्थान है। मातृशक्ति की प्रत्येक कार्यक्रम में भागीदारी बहुत जरूरी है। मातृशक्ति की भागीदारी से कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकता है। अतः सामाजिक कार्यक्रमों सहित समाज उत्थान के सभी कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना चाहिए। कार्यक्रम में विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने समाज के भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुधीर पटेल ने भवन निर्माण के लिए व्यक्तिगत रूप से 5 लाख रुपए की घोषणा करते हुए कहा कि समाज सहित क्षेत्र के कार्यक्रमों के लिए भवन और मंदिर का निर्माण बहुत उपयोगी होगा। समाज के उत्थान के लिए समिति के द्वारा जो कार्य किए जा रहे हैं, वह सराहनीय है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन नगरपालिका के माध्यम से समिति को हर संभव मदद प्रदान की जाएगी जिससे कि समिति के द्वारा करवाए जा रहे निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा ना आ सके।
कार्यक्रम में विधायक प्रेम शंकर वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राधा सुधीर पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन, उपाध्यक्ष स्वाति शैलेंद्र गौर, जय नारायण गौर, हीरालाल गौर, अजय गौर, गोपाल कृष्ण गौर, उत्तम गौर, हेमंत पटेल, प्रेम नारायण गौर आदि सामाजिक लोग उपस्थित रहे।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!