नर्मदापुरमसिवनी मालवा

रिलाएबल सोशल वेलफेयर सोसायटी व BHRC ग्रुप द्वारा चौकी ग्राम पंचायत में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन

सिवनी मालवा। रिलाएबल सोशल वेलफेयर सोसायटी तथा बीएचआरसी ग्रुप ने चौकी ग्राम पंचायत के सहयोग से गांव में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया। शिविर में अतिथियों के स्वागत सत्कार के पश्चात सरपंच प्रतिनिधि गोकुल प्रसाद लौवंशी ने स्वागत भाषण देकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में डॉ विशाल सिंह बघेल की टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। जनपद सदस्य प्रतिनिधि सत्यनारायण लौवंशी ने बीएचआरसी ग्रुप तथा रिलाएबल सोसायटी के कार्यों में हर संभव मदद देने का वादा किया। इसके पश्चात मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए डॉ विशाल सिंह बघेल ने स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों पर अपनी बात रखते हुए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने, खान-पान का ध्यान रखने, पर्यावरण को संरक्षित रखने, गांव के विकास में सभी को मिलजुल कर कार्य करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। शिविर में जांच कराने आए ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याओं पर उचित परामर्श दिया। बीमारियों से संबंधित परहेज करने एवं योग प्राणायाम करने की सलाह दी। स्वास्थ्य परीक्षण में बीएचआरसी ग्रुप के डॉ नवोदित राठौर ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान जनपद सदस्य श्रीमती सुनीता लौवंशी, चौकी सरपंच श्रीमती कृष्णा लौवंशी, भैरोपुर सरपंच श्रीमती रजनी रमेश लौवंशी, वरिष्ठ ग्रामीण शिवनारायण जमींदार, गुलाब सिंह लौवंशी, शिवराम मंडलोई, रामसिंह लौवंशी, अनीता संतोष लौवंशी, भगवान सिंह राजपूत, आशा लौवंशी, वर्षा लौवंशी, अनीता संतोरे, बबलू जमीदार, दुर्गेश लौवंशी, रचना शर्मा, ईश्वर विश्नोई, आनंद लौवंशी व अन्य ग्रामीणजन, युवा साथी उपस्थित रहे।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!