नर्मदापुरमसिवनी मालवा

01 ट्रैक्टर ट्राली एवं एक डंपर किए गए जप्त

अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई सतत जारी,

नर्मदापुरम । नर्मदापुरम जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई सतत जारी हैं। इसी क्रम में 11 नवंबर को ग्राम बाबरी तहसील सिवनीमालवा एवं ग्राम मनवाड़ा तहसील माखननगर,  में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नर्मदापुरम, खनिज निरीक्षक एवं  खनिज अमले द्वारा कार्रवाई कर अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर ट्राली एवं एक डंपर जब्त किए है। जिसमें  ट्रैक्टर ट्रॉली बिना नंबर को बस स्‍टेण्‍ड सिवनीमलवा से जब्‍त कर थाना सिवनीमालवा में अभिरक्षा में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है एवं डंपर जिसका वाहन क्रमांक:-MP09HH2903 को जप्‍त कर पुलिस थाना केसला, तहसील इटारसी में अभिरक्षा में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है। कार्यवाही के दौरान खनिज अधिकारी एवं खनिज अमला आदि मौजूद थे।

      इन वाहनों के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण तैयार कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!