सामाजिक समरसता राष्ट्रीय एकता मंच द्वारा बाल दिवस पर मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

नर्मदा पुरम। स्थानीय स्वयंवर गार्डन में सामाजिक समरसता राष्ट्रीय एकता मंच की आहूत बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की स्मृति में आयोजित बाल दिवस पर नगर के मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह रखा जाएउक्त जानकारी देते हुए अरुण दीक्षित ने बताया कि बैठक में उपस्थित हुए निर्मल शुक्ला डॉ सुरेंद्र जीत सिंह विलियम मसीह अशोक दीबोलियाअसलम भारती उल्फत सिंह यादव आशीष तिवारी संजय दुबे सुनील मांझी रमेश गोप्लानी अजय उईके ललित यादव शैलेंद्र श्रीवास्तव महेंद्र तिवारी गोविंद दीक्षित भागचंद बरगले रामेश्वर पटेल रामाश्रय सिंह राठौर हेमंत शर्मा दशरथ तिवारी केके शर्मा जगदीश मिश्रा शालिनी दीक्षित मालिनी तिवारी दीप्ति दुबे जय बाला निगम ने निर्धारित कार्यक्रम पर अपनी सहमति देते हुए खुशी जाहिर की बैठक के उपरांत मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एनआर पवार के आकस्मिक निधन पर दुख जाहिर करते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की



