यातायात सुरक्षा सप्ताह के तहत कार्यशाला आयोजित

नर्मदापुरम। शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एनसीसी के संयुक्त तत्वाधान में यातायात सुरक्षा सप्ताह की कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्वती पूजन के साथ किया गया एवं संगीत विभाग के विभागाध्यक्ष श्री प्रेमकांत कटंगकार एवं छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में नर्मदापुरम के डीएलपी श्री संतोष मिश्रा, थाना प्रभारी यातायात श्री आशीष पवार, श्री भरत भूषण गांधी, श्री शंकर प्रधान आरक्षक, श्री लीलाधर , श्री संजय ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की।
कार्यशाला में अपने उदबोधन में प्राचार्य डॉ श्रीमती कामिनी जैन ने बताया कि हम सभी को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए एवं 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन का उपयोग नहीं करना चाहिए। हमेशा हेलमेट पहनकर ही दोपहिया वाहनों का उपयोग करना चाहिए। हेलमेट समस्या नहीं सुरक्षा है। हमें अपनी सुरक्षा के लिए स्वयं सजग एवं जिम्मेदार होना होगा यातायात नियम हमारी सुरक्षा के लिए है ना कि हमारे लिए बाधक जीवन बहुमूल्य हैं हमें इसका महत्व समझना होगा।कार्यक्रम की संयोजक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ हर्षा चचाने ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को यातायात के नियमों एवं कानून की जानकारी दिया जाना है जिससे भी अपने साथ और भी व्यक्तियों को सुरक्षा के बारे में प्रोत्साहित कर सके ।
कार्यशाला में डीएलपीसी संतोष मिश्रा छात्राओं को पीपीटी के माध्यम से संबोधित करते हुए बताया कि यदि कोई छात्रा शिक्षित होती है तो वह अपने साथ एक पीढ़ी को भी शिक्षित करती है। श्री मिश्रा ने यातायात चिन्ह एवं यातायात संबंधी सावधानियों से अवगत कराया। कार्यशाला का सफल संचालन डॉ. कीर्ति दीक्षित ने किया। कार्यशाला में डॉ रीना मालवीय, डॉ अनिल रजक श्रीमती किरण विश्वकर्मा, डॉ मधु विजय, कु. काजल बाथरे एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।



