नर्मदापुरम

न्याय संकल्प यात्रा बाईक रैली का आयोजन

नर्मदापुरम। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष / प्रधान जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री आलोक अवस्थी के निर्देशन में एवं सचिव श्री गौतम भट्ट जिला न्यायाधीश के मार्गदर्शन में 11 नवंबर को “एमपावरमेंट ऑफ सिटिजन्स थ्रू लीगल अवेयरनेस एण्ड आउटरिच” तथा “हक हमारा भी तो है” अभियान के तहत न्याय संकल्प यात्रा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता बाईक रैली को ए०डी०आर भवन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम में हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

 

नर्मदापुरम के क्षेत्रों में विधिक जागरूकता के उद्देश्य से प्रधान जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री अवस्थी द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता बाईक रैली न्याय संकल्प यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस बाइक रैली में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालेंटियर्स, पैनल अधिवक्ता एवं विधि छात्रों द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। न्याय संकल्प यात्रा जिला नर्मदापुरम के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर इस अभियान के उद्देश्यों को प्राप्त करने में अपना सहयोग प्रदान करेगी। न्याय संकल्प यात्रा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय परिसर के ए0डी0आर सेंटर से चलकर, वनमण्डलाधिकारी कार्यालय के सामने से होते हुये पुलिस अधीक्षक निवास, वरिष्ठजन पार्क, केन्द्रीय जेल खण्ड- अ. मीनाक्षी चौक, नर्मदा महाविद्यालय, सतरस्ता, इंदिरा चौक, से जिला चिकित्सालय के सामने महात्मा गांधी की प्रतिमा तक निकाली गई।

 

उक्त कार्यक्रम में प्रथम जिला न्यायाधीश श्री सचिन शर्मा, द्वितीय जिला न्यायाधीश श्री हिमांशु कौशल, तृतीय जिला न्यायाधीश श्रीमती आरती ए० शुक्ला विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट श्री गौतम भट्ट, सचिव / जिला न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री सिराज अली, जिला न्यायाधीश, श्रीमती रितु कटारिया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री शिवचरण पटेल, व्यवहार न्यायाधीश सुश्री स्निग्धा पाठक, व्यवहार न्यायाधीश, कु० अंकिता शांडिल्य, जिला विधिक सहायता अधिकारी, जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष श्री के0के0 थापक, उक्त अभियान की फील्ड टीम के सदस्य पैनल अधिवक्ता श्री सतीश तिवारी, श्री नीरज पटेल, सुरेन्द्र सिंह राजपूत, श्री हेमेन्द्र सिंह ठाकुर, पैरालीगल वालेंटियर कुछ पल्लवी कीर श्री सचिन सराठे श्री राजेन्द्र कुशवाह, श्रीमती रिचा शर्मा, कु० रेखा सराठे श्री शेरसिंह बडकुर, श्रीमती सरस्वती मालवीय, श्रीमती पुष्पा वर्मा, श्री टीकाराम गौर एवं विधि छात्र कुछ प्रांजल तिवारी, कु० महिमा कु० वैष्णवी, कुछ सोनाली एवं विधिक महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं सहित कार्यालयीन स्टॉफ श्री मुकेश खरे, श्री मनोज कुमार सोनी, श्री महेन्द्र गुप्ता, श्री पूरन सिंह बघेल, श्री राकेश मालवीय, श्री विभान लुटारे एवं श्रीमती विजेता लुटारे उपस्थित रहे।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!