नर्मदापुरम

खुशियों की दास्तां : उद्यम क्रांति योजना से स्वाति गौर बनी आत्मनिर्भर

नर्मदापुरम। मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना के माध्यम से युवा स्वरोजगार से जुड़ रहे हैं। जो स्वयं तो आत्मनिर्भर हो ही रहे हैं वहीं अन्य युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में जुटे हुए हैं। नर्मदापुरम निवासी श्रीमती स्वाति गौर को आत्मनिर्भर बनाने में उद्यम क्रांति योजना लाभकारी सिद्ध हुई है। इस योजना के संबंध में उन्होंने बताया कि उन्हें इस योजना के तहत 3 लाख 80 हजार रुपये का लोन मिला है। जिससे उनके बुटीक और पार्लर का व्यवसाय निरंतर प्रगति कर रहा। पार्लर संचालन के लिए उन्होने अन्य लोगों को भी जोड़कर उन्हे रोजगार प्रदान किया है। श्रीमती गौर ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की आभारी हूं , जिन्होंने बेरोजगार युवाओं के लिए इतनी अच्छी योजना संचालित की हैं। इस योजना से न केवल मुझे स्वरोजगार मिला है बल्कि मैं अन्य को भी रोजगार देने में सक्षम हो पाई हूं।

        उल्लेखनीय है कि इस योजना अंतर्गत उद्योग क्षेत्र के लिए 50 लाख रूपये तक तथा सेवा अथवा खुदरा व्यवसाय के लिए 25 लाख तक की परियोजना लागत सीमा निर्धारित की गई है। योजना में 18 से 40 वर्ष और न्यूनतम 8 वीं कक्षा उत्तीर्ण इच्छुक आवेदक आवेदन कर सकते है। योजना का लाभ केवल नवीन उद्यम की स्थापना हेतु देय रहता है।  जिसमें 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान प्रतिवर्ष की दर से 7 वर्ष तक देय होगा। इच्छुक आवेदक मुख्यमंत्री उद्यम योजना तहत उद्योग के क्षेत्र में अनाज पिसाई, बेसन निर्माण, मसाला उद्योग, अचार निर्माण, पापड़ उद्योग, आलू चिप्स निर्माण, बेकरी उद्योग, मिल्क प्रोडक्ट, फेब्रीकेशन कार्य, फ्लेक्स निर्माण, अगरबत्ती निर्माण, दोना पत्तल निर्माण, दाल मिल, पीवीसी ग्रेनुअल्स, फर्नीचर निर्माण, फ्लाय ऐश ब्रिक्स तथा बांस शिल्प आदि के लिये आवेदन कर सकते है। इसी प्रकार सेवा ईकाई क्षेत्र में कम्प्यूटर सर्विस सेंटर, मोबाईल रिपेयरिंग सेंटर, ब्यूटी पार्लर, टेंट हाउस, सेंटरिंग कार्य, रेस्टॉरेन्ट, चिकित्सा सेवाए वाहन मरम्मत व सर्विस सेंटर, बुक वाइंडिंग तथा कमर्शियल उपयोग के लिये वाहन क्रय आदि के लिये भी आवेदन कर सकते है।

      खुदरा व्यवसाय क्षेत्र में मेडिकल स्टोर्स, मोबाईल शॉप, साइकिल स्टोर्स, खाद बीज दुकान, भवन निर्माण सामग्री व्यवसाय, किराना स्टोर्स, जनरल स्टोर्स, बुक स्टोर्स, कंगन व्यवसाय, नकली आभूषण व्यवसाय, वस्त्र व्यवसाय, रेडिमेट गारमेंट्स, इलेक्ट्रॉनिक शॉन, फर्नीचर आदि के लिये भी आवेदन किया जा सकता है।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!