निजी स्कूल संचालकों ने स्कूल बंद रख मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

- निजी स्कूल संचालकों ने स्कूल बंद रख मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
- सोसायटी फॉर प्रायवेट स्कूल डायरेक्टर्स दी उग्र आन्दोलन की चेतावनी
- स्कूल संचालको ने मंगलवार को अपने संस्थान बंद रखे
- तहसील कार्यालय पहुंचे एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
- निजी स्कूल संचालकों ने स्कूल बंद रख मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
- सोसायटी फॉर प्रायवेट स्कूल डायरेक्टर्स दी उग्र आन्दोलन की चेतावनी
- स्कूल संचालको ने मंगलवार को अपने संस्थान बंद रखे
- तहसील कार्यालय पहुंचे एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
सोसायटी फॉर प्रायवेट स्कूल डायरेक्टर्स के नेतृत्व में सिवनी मालवा के सभी निजी स्कूल संचालको ने मंगलवार को अपने संस्थान बंद रखे वही एकत्रित होकर तहसील कार्यालय पहुंचे एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार पुष्पेन्द्र निगम को सौंपा। ज्ञापन में बताया की जिस त्वरित गति से आपने हमसे आरटीई के बच्चों की फीस प्रतिपूर्ति हेतु बायोमेट्रिक का कार्य सत्र 2020-21 एवं सत्र 2021-22 हेतु कराया है, हम भी आपसे वही अपेक्षा रखते हैं जबकि शासन द्वारा दो सत्रों की फीस प्रतिपूर्ति में से सिर्फ सत्र 2020-21 की फीस प्रतिपूर्ति 14 अक्टूबर 2022 तक भुगतान का आश्वासन दिया था। जो आपके द्वारा पूर्ण नहीं किया गया। सोपास की मांग है कि फीस प्रतिपूर्ति दीपावली से पूर्व की जावे।
नवीन शिक्षा सत्र के प्रारंभ में ही किसी भी प्रकार के नियम/ निर्देश से अवगत कराया जाना उचित होगा लेकिन हमारे राशि के आयुक्त जी द्वारा सत्र प्रारंभ के 3 माह पश्चात कक्षा 5वीं एवं कक्षा 8वीं की परीक्षा बोर्ड पेटर्न से कराने हेतु आदेश जारी कर पिछले दो वर्षों से प्रभावित बच्चों पर मानसिक अत्याचार किया जो न्याय संगत नहीं है। इन कक्षाओं को अगले सत्र से बोर्ड परीक्षा में सम्मलित करना उचित होगा।
विश्वास है माननीय मुख्यमंत्री जी संगठन के द्वारा की गई उक्त मांगो पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र निराकरण करेंगे। यदि उक्त निराकरण नहीं होता है तो अभी केवल एक दिवसीय 18 अक्टूबर 2022 प्रदेश स्तरीय विद्यालय बंद का आव्हान है। अन्यथा की स्थिति में उग्र आंदोलन भी प्रस्तावित है।



