नर्मदापुरम

विधि महाविद्यालय के भवन निर्माण हेतु शासन द्वारा राशि आवंटित

विधि महाविद्यालय के भवन निर्माण हेतु शासन द्वारा राशि आवंटित

नर्मदापुरम में स्थापित होने वाले विधि महाविद्यालय हेतु जिला प्रशासन द्वारा ग्राम बुधवाडा 4.34 एकड़ भूमि आवंटित कर दी गई है। शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय नर्मदापुरम की प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन ने बताया कि भूमि आवंटन के पश्चात शासन को वजट आबंटन हेतु जानकारी प्रेषित की गई थी। शासन द्वारा विधि महाविद्यालय के भवन निर्माण हेतु 759.93 लाख रूपये आबंटित किये गये है। विधि महाविद्यालय हेतु भवन निर्माण का कार्य पी.आई. यू. नर्मदापुरम् को सौंपा गया है । पी. आई. यू. नर्मदापुरम् को इस बाबत निधारित भूमि एवं राशि की उपलब्धता की जानकारी प्रदाय कर दी गई है । आपने बताया कि नर्मदापुरम् के सांसद राव उदय प्रताप सिंह जी एवं विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा एवं जिला प्रशासन के प्रयासों से नर्मदापुरम् जिले की लंबे समय से लंबित मांग अब पूर्णता की ओर है। आपने यह भी बताया कि सांसद महोदय के प्रयासों से महाविद्यालय को संबद्धता प्रदाय करने हेतु बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल की निरीक्षण टीम द्वारा निरीक्षण किया जाकर महाविद्यालय को संबंद्धता प्रदान कर दी गई है। सांसद द्वारा विधि महाविद्यालय को बी.सी.आई. की अनुमति प्रदान करने हेतु आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया गया है उनके सहयोग से महाविद्यालय द्वारा बी. सी. आई. से संबंद्धता की कार्यवाही प्रारंभ की जा रही है । पी.आई. यू. नर्मदापुरम् द्वारा भवन निर्माण के बाबत कार्यवाही प्रारंभ की जा रही है। टेंडर निकाले जाने के पश्चात महाविद्यालय का भवन निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। डॉ. श्रीमती कामिनी जैन ने बताया कि सांसद एवं विधायक महोदय के प्रयासों से नर्मदांचल एवं आस-पास के क्षेत्रों से विद्यार्थी विधि महाविद्यालय की लंबे समय से की जा रही मांग पूर्ण हो रही हैं। आशा है नर्मदापुरम् को शीघ्र एक भव्य विधि महाविद्यालय प्राप्त होगा।

 

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!