मध्यप्रदेशराजनीति

आप सभी के स्नेह और समर्थन से मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास, सुशासन के लिए हम सब संकल्पित व प्रतिबद्ध हैं : राव उदय प्रताप सिंह

संसदीय क्षेत्र नर्मदापुरम समेत संपूर्ण मध्यप्रदेश की देवतुल्य जनता और भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ व समर्पित कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद करता हूं – आप सभी के स्नेह और समर्थन से मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास, सुशासन के लिए हम सब संकल्पित व प्रतिबद्ध हैं….राव उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर । भारत के गौरव, यशस्वी प्रधानमंत्री, माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के सशक्त व अनुशासित नेतृत्व में बीते वर्ष सेवा, सुशासन, किसान व गरीब कल्याण के रहे हैं। आज़ादी के अमृतकाल में देश के प्रधान सेवक मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में नई ऊर्जा,आत्मविश्वास और संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। जिसमें देश के प्रत्येक नागरिक का योगदान अमूल्य है। भाजपा परिवार के शीर्ष नेतृत्व और मोदी जी के सानिध्य में मुझे बीते वर्षों में राष्ट्रहित में कार्य करने, सीखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पार्टी नेतृत्व ने मुझे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रमुख वक्ता के रूप में नामित कर एवं कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एशोसियेशन (सीपीए) राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में भारत देश की ओर से प्रतिनिधि नामांकित कर गौरवपूर्ण अवसर प्रदान किया। बतौर संसद सदस्य रसायन और उर्वरक संबंधी स्थाई समिति, सरकारी उपक्रमों संबंधी स्थाई समिति, रेल विभाग की परामर्श दात्री समिति, भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग एवं परमाणु ऊर्जा विभाग की संयुक्त सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। अब एक सांसद के रूप में अपनी सेवाओं से मुक्त होकर, एक विधायक होने के नाते नई जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए पूरी तरह से कृत संकल्पित व प्रतिबद्ध हूं।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री जेपी नड्डा जी, देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह जी समेत संसद में हमारे सभी साथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करता हूं। संसदीय क्षेत्र नर्मदापुरम की देवतुल्य जनता का सदैव ऋणी रहूंगा, जिन्होंने सांसद के रूप तीन बार मुझे अपना आशीर्वाद प्रदान किया। मैंने क्षेत्र के विकास से लेकर देश में कानून बनाए जाने पर अपनी बात संपूर्ण ताकत के साथ सदन के समक्ष रखी।

संसदीय क्षेत्र नर्मदापुरम समेत संपूर्ण मध्यप्रदेश की देवतुल्य जनता और भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ व समर्पित कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद करता हूं। आप सभी के स्नेह और समर्थन से मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास, सुशासन के लिए हम सब संकल्पित व प्रतिबद्ध हैं।

जीवन पर्यन्त आप सभी का ऋणी हूं, सभी के प्रति हृदय से आभार, कृतज्ञता व्यक्त करता हूं….आपका – राव उदय प्रताप सिंह

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!